साधु आश्रम को ओरिएंट क्राट से 15 लाख दिलवाने पर सांपला का धन्यवाद : उनियाल

होशियारपुर : ओरिएंट क्रा ट लिमिटेड के मालिक श्री अनूप कुमार ठठई और  कृष्ण कांत कोहली द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री  विजय सांपला के प्रयास से होशियारपुर के साधु आश्रम को 15 लाख रूपए देने के लिए साधु आश्रम के डायरेक्टर  उनियाल व एडवोकेट बलदेव सहाय ओहरी ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला श्री अनूप कुमार ठठई और  कृष्ण कांत कोहली का धन्यवाद किया।इस मोके पर  उनियाल ने कहाकि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के मूल वेदो की संभाल करने वाले साधु आश्रम की मुश्किलों के स बन्ध में कुछ माह पूर्व केंद्रीय मंत्री  विजय सांपला को अवगत करवाया गया था। जिन्होंने साधु आश्रम की मुश्किलों को गंभीरता से समझते हुए और उसके समाधान के लिए प्रयास करते हुए ओरिएंट क्रा ट से साधु आश्रम संसथान के संबंध में बातचीत की।

सांपला ने उन्हें साधु आश्रम के महत्त्व की जानकारी देने के साथ साथ संसथान की मुश्किलों के स बन्ध में भी बताया ।  सांपला के इस प्रयास से  अनूप कुमार ठठई और  कृष्ण कांत कोहली ने साधु आश्रम के लिए 15 लाख रूपए का चेक सांपला के माध्यम से हमे भेजा है। इस बड़ी राशि के सहयोग के लिए हम उनके अति आभारी है। उन्होंने कहाकि इस राशि से यहाँ संस्थान के कार्य को गति मिलेगी वही संचालन में भी हमे भारी सहायता मिलेगी।  उनियाल ने बताया की साधु आश्रम में वेदो पर शोध किया जाता है और युवाओ को शास्त्रों की शिक्षा भी दी जाती है। इस अवसर पर डॉ देव राज, श्रीकांत, हेमराज, मास्टर शंकर दास व बृज मोहन आदि भी उपस्थित थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *