Breaking News

सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

अमृतसर : राज रिज़ॉर्ट में सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर, पार्षद विकास सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पार्षद सोनी के कार्यक्रम में पहुंचने पर, स्कूल समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर पार्षद सोनी ने स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। खेल स्पर्धाओं व परंपरागत कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर वे शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रह सकते हैं। इसके बाद पार्षद सोनी ने स्कूल के बच्चो को इनाम भी बांटे और स्कूल को हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया।  स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा पार्षद सोनी को सम्मानित भी किया गया ! इस अवसर पर रमन बक्शी , कुलवंत राय शर्मा ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,धर्मवीर सरीन अधि उनके साथ थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *