कुत्तों का फैशन शो “बार्क और स्वैगर” 9 दिसंबर को लुधियाना के हीरो होम्स में 

लुधियाना (अजय पाहवा)  :  हर साल की तरह कुत्तों के फैशन शो “बार्क और स्वैगर” का आयोजन डॉ अमन मौज और डॉ जसप्रीत मौज द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उन्हें इलाज और आश्रय देने के लिए फण्ड एकत्र करना है।यह लुधियाना के सभी कुत्ता प्रेमियों के लिए एक कार्यक्रम है, जिनका उनके कुत्तों के साथ फैशन शो प्रतियोगिता के जरिए अपना कुछ प्यार दिखाने के लिए स्वागत है।यह 9 दिसंबर, 2018 को दक्षिण शहर के हीरो होम्स में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ आवारा पशुओं के लिए पशु बचाव मिशन और कल्याण सोसाइटी एनजीओ जुड़े हुए हैं।

जिसमें कुत्तों के प्रेमी जोड़े डॉ जसप्रीत और डॉ अमन मौज आवारा कुत्तों की सहायगी अपने आप को कुत्ते के प्रेमी कहते हैं, ‘वे हमेशा कुत्ते को आश्रय देने और पालतू जानवरों के लिए ऐसी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने में आगे रहते हैं।’ पेंटहाउस के मालिक श्री सचिन गोयल हर सामाजिक कारण से पहले से ही जुड़े हुए हैं और वह बार्क और स्वैगर में आयोजन का हिस्सा हैं। इस शो के अन्य आकर्षण हैं:-फ्री एंटी रेबीज कैम्प,माहिर ट्रेनरों व ग्रूमर्ज द्वारा फ्री वर्कशॉप,सभी प्रतिभागियों के लिए फ्री प्रवेश,एक बाइक फ्री जीतने का मौका।गौरतलब है कि पहले 100 प्रतिभागी ईनाम जीतने के हकदार होंगे जबकि बाकी मुफ्त में आनन्द लेने के लिए आ सकते हैं।

Attachments area

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *