न्यू फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का 14वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

अमृतसर : न्यू फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का 14वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुरु नानक ऑडिटोरियम नजदीक बस सैंड में करवाया गया।  इस दौरान पार्षद विकास सोनी और युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा मुख्या मेहमान के तोर पर वहां पहुंचे। स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ द्वारा पार्षद सोनी का भव्य स्वागत किया गया।  स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया।  विकास सोनी ने स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना जरूरी है।

खेल स्पर्धाओं व परंपरागत कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर वे शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रह सकते हैं। पार्षद सोनी ने बच्चों को जीवन में सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान पार्षद सोनी ने बच्चों में ईनाम भी वितरित किये।  स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा पार्षद सोनी और युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा को सम्मानित भी किया ! इस अवसर पर हरपाल सिंह ,कुलविंदर कौर ,तानिया भाटिया ,गुरमेज सिंह राजू ,सरभजीत सिंह ,रविंदर सिंह ,लखविंदर सिंह ,राघव सरपाल ,गौरव भल्ला अधि उनके साथ थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *