कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्ट ने ढोल की थाप पर भंगड़े डाल मनाया तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत का जश्न

लुधियाना  ( अजय पाहवा) जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक डिपार्ट (देहाती) के सदस्यों ने अब्बास राजा के नेतृत्व में ढोल की थाप पर भंगड़े डाल तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का जश्न मनाया। अब्बास राजा ने कांग्रेस की जीत को अध्यक्ष राहुल गांधी की नितियों को जनता का खुला सर्मथन बताते हुए कहा कि राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साढ़े 4 वर्ष के शासनकाल में बिताए बुरे दिनों का भाजपा से गिन-गिन कर बदला सता से बेदखल कर लिया है।

मुस्लिम कांग्रेसी नेता ने भाजपा की हार के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर वोट वसूल सतासीन हुई भाजपा को भगवान राम के भक्तों के साथ से की दगाबाजी मंहगी पड़ी। परिणाम स्वरुप राम के नाम पर वोट करने वाले वोटरो ने ही भाजपा को सता से बेदखल कर दिया। इस अवसर पर मो.जफीर खान,रहमत खान,एंथनी मसीह,तहसीन खान,शहबाज आलम,जावेद अली,गगनप्रीत मोहली,कुलदीप कुमार,सुनिल सहोता,मनोज यादव,फूल मुहम्मद,सन्नी राजपूत,जितेश यादव,गूड्डू यादव सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *