पार्षद विकास सोनी ने स्पेशल बच्चों के साथ मनाया क्रिसमिस का त्यौहार

अमृतसर : पहल सरकारी रिसोर्स सेंटर करमपुरा में स्पेशल बच्चों की तरफ से किरमिस का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान वार्ड नो 70 से  पार्षद विकास सोनी विशेष तोर पर बच्चों को आशीर्वाद देने वहां पहुंचे। उन्होंने इन बच्चों के साथ मिलकर किरमिस केक काटा और बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद सोनी ने पहल सरकारी रिसोर्स सेंटर करमपुरा में इन बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा की हम सबको मिलझुल कर इन  बच्चों की होंसला अफजाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा की इस सेंटर के बच्चों के लिए वह हमेशा उनके साथ है और उनको किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान स्पेशल बच्चों द्वारा कार्यक्रम में अपनी अपनी कला के ज़ोहर दिखाए। सेंटर के हेड और स्टाफ द्वारा पार्षद विकास सोनी को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सलविंदर सिंह समरा ,मैडम सुनीता किरण ,अर्पण ओझला ,मुनीश सोनी नीलम भगत ,चंद्र प्रकाश ,गुरदेव सिंह ,धरमिंदर सिंह गिल ,,गुरमीत कौर ,अमित मेहता ,रीमा मेहता संग्राम सिंह ,सरभजीत सिंह ,सुखराज सिंह ,नीरजा बाला ,संतोष कुमारी ,अजित कुमार अधि उनके साथ थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *