Breaking News

महिला शाखा द्वारा राशन वितरन समारोह

लुधिआना (अजय पाहवा)महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसाइटी रजि. द्वारा स्व. लाला मेघराज-धनदेवी जैन राएकोट वाले एवं दानवीर सुश्रावक फुलचन्द -त्रिशला देवी जैन, नितिन एवं समार्टी शाही लिबास परिवार के सहयोग से राशन वितरन समारोह सिविल लाईन्ज़ के जैन स्थानक में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ महामन्त्र नवकार एवं लौह पुरुष श्री औम मुनि जी महाराज, सेवाभावी श्री सौरभ मुनि जी महाराज, युवा प्रेरक श्री विज्ञान महाराज ठाणे-3 के पावन सान्धिय में शुरू किया गया। इस कैम्प में 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया ।

महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसाईटी की प्रधान नीलम जैन और रीचा जैन ने बताया  दानवीर सुश्रावक श्री फुलचन्द जी-त्रिशला देवी जैन जी परिवार द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यों को कभी नहीं बुलाया जा सकता आज भी इनका परिवार सेवा के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भुमिका निभा रहा है और उन्होंने कहा यह हमारी समाजिक जिम्मेवारी भी है जो परिवार आज असहाय महसूस कर रहे हैं उनकी सहयाता कर हम पुण्य का उपार्जन करें । इस मौके पर महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी के नीलम जैन, आदर्श जैन, रीचा जैन, भानू जैन, भावना जैन, रजनी जैन, पूनम जैन, कवीता जैन, रमा जैन, विनोद देवी सुराणा, मंजू सिंघी, शालिनी जैन, नीरा जैन, मोनिका जैन, उपमा जैन, कमलेश जैन, बबीता जैन, नीरू जैन, रूची जैन, आदर, प्रमोद, राकेश, सुनील, भगवान महावीर सेवा संस्थान प्रधान राकेश जैन, उप-प्रधान राजेश जैन, सुनील गुप्ता, राकेश अग्रवाल, इत्यादि गणमान्य उपस्थित थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *