डा. जतिंदर सिंह जालंधर अकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स के प्रधान बने

जालंधर : पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिस (पिम्स) के बच्चों के विभाग के डा. जतिंदर सिंह को जालंधर अकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स का एक साल के लिए सर्व सम्मति से प्रधान चुना गया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह 2009 से इस अकेडमी के साथ जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदेों पर आसीन रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में पिम्स और जालंधर अकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स मिलकर काम करेंगे । डा. जतिंदर सिंह के प्रधान बनने पर पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने बधाई दी और कुशल भविष्य की कामना की।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *