14 वीं राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में स्ट्रांग बेसिक इंस्टिट्यूट के छात्रों ने किया प्रथम स्थान हासिल

अमृतसर (हिमांशु): आइडियल प्ले अबेकस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मलेशियाई अबेकस ने जन गणतंत्र दिवस (गणतंत्र दिवस) पर 14 वीं राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता और 10 वीं गति अंकगणितीय प्रतियोगिता का आयोजन द आर्ट ऑफ लिविंग कन्वेंशन हॉल, बैंगलोर में  किया गया  । सभी श्रेणियों में कुल मिलाकर अलग-अलग राज्यों और शहरों के 4500 छात्रों ने भाग लिया जिसमें से  स्ट्रॉन्ग बेसिक्स इंस्टीट्यूट, अमृतसर (पंजाब) से  अबैकस के 9 छात्र और गति अंकगणितीय (वैदिक गणित) के 1 छात्र ने भाग लिया और विजयी रहे।       

  स्ट्रॉन्ग बेसिक्स इंस्टीट्यूट के छात्रों  इश्किरत सिंह ग्रोवर ,अर्शदीप सिंह , हरिदय भरानी , नतेश दवेसर ,जगतेश्वर सिंह ,करना गुलाटी ,मिहिर शर्मा , रेहान महाजन हर्षवीर सिंह , हर्वरित सिंह ने विजय प्राप्त कर अपने अध्यापकों और प्रिंसिपल राहत अरोड़ा का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल राहत अरोड़ा को बेस्ट फ्रैंचाइज़ी अवार्ड से सम्मानित किया गया और अबेकस व वैदिक अध्यापक 2019 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  ईशा गुलेरी शिक्षक मूल्यांकन 2019 में अबैकस के स्तर 8 में पहला पुरस्कार जीता।   निर्देशक अनु अरोड़ा ने इन शानदार उपलब्धियों पर बहुत गर्व महसूस किया और सभी उम्मीदवारों को बधाई दी।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *