पार्षद विकास सोनी ने चल रहे डेवलप्मेंट के कामो का निरीक्षण भी किया

अमृतसर : युवा नेता व वार्ड नो 70 के पार्षद विकास सोनी ने अपनी  का दौरा किया और इलाके के लोगो से मिले। पार्षद सोनी ने वहां चल रहे डेवलप्मेंट के कामो का निरीक्षण भी किया। पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा की कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश  सोनी  व्यक्तिगत रूप से विधान सभा हल्का केंद्रीय की सभी वार्डो  को विकसित करने का फैसला लिया है। हर वार्ड में नई सड़कें, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइटों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त हर वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है कि वे स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने दे। इस अवसर पर पार्षद सोनी ने सम्बंधित ठेकेदार को सेप्सीफिकेशन के आधार पर काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।  विकास सोनी ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जल्द ही यह काम मुकम्मल हो जाएगा। इसके बाद यह हलका नया रूप में नजर आएगा। इस अवसर पर परमजीत सिंह चोपड़ा , रमन बाबा ,गुरदीप सिंह संधू ,राणा ,प्रवेश गुलाटी ,मोनिका शर्मा ,अनु प्रधान डॉ सोनू   अधि उनके साथ थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *