डा नाजर सिंह ने जिले के मुख्य कृषि अधिकारी का पदभार संभाला

जालन्धर : पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर डा नाजर सिंह ने मंगलवार को जिले के नए मु2य कृषि अधिकारी (सीएओ) के रूप में पदभार संभाला। इस नियुक्ति से पहले डा नाजर सिंह अमृतसर में सहायक मंडीकरण अधिकारी थे और अब सीएओ के तौर पर उनकी पदोन्नत हुई। कार्यभार संभालने के बाद मुख्य कृषि अधिकारी डा नाजर सिंह ने कृषि विकास अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जिले के प्रत्येक किसान को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिले में किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग बागवानी, डेयरी, पशुपालन, मछली पालन , सिंचाई, वन, मार्कफेड और अन्य के साथ मिलकर रणनीति तैयार करेगा। डा सिंह ने अधिकारियों से खेतों में गेहूं की फसल पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा । उन्होनें कहा कि मौसम की वजह से पीली कुंगी के रोग में बढावा होता है और किसानों कहा कि अगर फसलों पर पीले रंग नजर आता है वे अपनी गेहूं की फसल पर 200 मिलीलीटर प्रति एकड़ प्रोपिकोनाजोल स्प्रे करें,।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *