पार्षद विकास सोनी ने पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही कनक की वितरित

अमृतसर : युवा नेता व पार्षद विकास सोनी ने विधान सभा हल्का केंद्रयी में पड़ती वार्ड नो 50  के ईलाके कोट आत्मा सिंह में पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही कनक वितरित की और लोगो को आ रही मुश्किलों भी जानी। इस अवसर पर ईलाके के खुराक अधिकारी भी उनके साथ थे। पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा की कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी जी की दिशा निर्देशों के अनुसार हर जरूरतमंद परिवार को उसका बनता हक़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गरीबों को बनता हक देने के लिए नीले कार्ड के साथ आधार कार्ड जोड़ दिया गया है आधार कार्ड लिंक होने से लोगों को कनक लेने में कोई परेशानी नहीं आएगी और हर परिवार को पारदर्शी तरीके से कनक मिलेगी। इस अवसर पर सुनील कुमार कोटि ,लाली ,मंजीत सिंह बॉबी , करन भंडारी ,पंकज महाजन ,भुटू पहलवान,शर्मा दीपु होल्डर ,अधि उनके साथ थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *