राम बाग़ गली कृष्णा में विकास कार्यों का किया शुभारम्भ : विकास सोनी

अमृतसर : वार्ड नो 50 में पड़ती गली कृष्णा राम बाग़ में पार्षद विकास सोनी द्वारा गलियों नालियों के बनांने का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान पार्षद सोनी ने कहा की विधान सभा हल्का केंद्रयी में पड़ते किसी भी वार्ड के विकास कार्यों को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। पार्षद सोनी ने कहा की हल्का केंद्रयी में सभी वार्डो में 80 प्रतिशत विकास कार्य पुरे हो चुके है। और बाकि रहते कार्यों को भी जल्दी पूरा करवा दिया जाएगा। पार्षद सोनी ने कहा की हल्का केंद्रयी के सीवरेज प्रणाली को भी पूरी तरह से साफ़ करवाया जा रहा है और वर्षा के मौसम के दौरान सीवरेज प्रणाली बिलकुल भी जाम नहीं होने दिया जाएगा। पार्षद सोनी ने बताया की कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी की तरफ से कड़ी हिदायते है की शहर का कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा और सभी कार्य गुणवत्ता भरपूर होंगे। इस मोके पर शहरी कोंग्रेसी प्रधान जतिंदर सोनिया ,सुनील कुमार कोटि ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,मंजीत सिंह बॉबी ,अभी पहलवान ,पंकज महाजन ,लाली ,कर्ण भंडारी  उपस्तिथ थें।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *