केंद्रीय मंत्री सांपला ने सुधीर सूद को किया सम्मानित

होशियारपुर : रेलवे बोर्ड के मैंबर बनने के बाद सुधीर सूद आज केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का धन्यवाद करने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान सांपला ने सुधीर सूद को सिरोपा देकर सम्मानित किया व उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान सुधीर सूद ने सांपला व रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्हें जो जिम्मेंवारी उन्होंने मुझे सौंपी है मैं उसे पुरी मेहनत व तनदेही से निभाऊंगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है और कार्यकर्ता की कार्यनिष्ठा को देखते हुए पार्टी की सेवा करने का मौका देती है।

उन्होंने सांपला को विश्वास दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनावों में वो मोदी सरकार की उपलब्धियों व लोक हितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए दिन रात एक कर देंगे तांकि केंद्र में फिर से एक इमानदार और राष्ट्रवादी सरकार की स्थापना की जा सके। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रंजीत सिंह, अनिल सूद, रोहित सूद हनी, आशु सूद, विकास बेदी, सुमित सूद, विजय मनोचा, सतीश जैन भी मौजूद थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *