जगत जोय्ति स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

अमृतसर : जगत जोय्ति सीनियर सेकंडरी स्कूल रानी का बाग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन  स्कूल के डायरेक्टर मुकेश पुरी की रहनुमाई में आयोजित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी मुख्या मेहमान के रूप में वहां पहुंचे। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल ,स्टाफ और बच्चों द्वारा मंत्री सोनी का भव्य स्वागत किया।  स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक पुरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। मंत्री सोनी ने स्कूल की वार्षिक परिक्षाओं में अवल रहे बच्चों को ईनाम देकर सम्मानित किया।  

मंत्री सोनी ने बोलते हुए कहा की आजके विध्यर्थी कल का भविष्य है उन्होंने कहा की ये बच्चे आने वले समाज की नीव है हमे इनकी और खास ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सन्देश देते हुए कहा की वह पढ़ लिखकर देश के विकास में अपना सहयोग दें। समाज में पनप रही सामाजिक बुराइयों को दूर करना भी इन्हीं बच्चों की जिम्मेवारी होगी। मंत्री सोनी ने स्कूल द्वारा स्कूल के डायरेक्टर मुकेश पुरी द्वारा मंत्री सोनी को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अशोक धवन ,जे.एस नागपाल ,सुखविंदर सिंह ,सरदार हिमत सिंह नारंग ,जे.एस अनेजा ,प्रीतम सिंह,मजिंदर सिंह ,वनिता कक्कड़  ,रमा पुरी ,रमन पुरी ,वनिता पुरी ,खुशबु अधि उनके साथ थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *