लोक सभा चुनावो में कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी : विकास सोनी

अमृतसर : आ रही 2019 लोक सभा चुनावो को लेकर पार्षद विकास सोनी द्वारा सरदार गुरजीत सिंह औजला  के हक़ में वार्ड नो 69 के ईलाके हिमतपुरा , रूप नगर ,वार्ड नो 70 के ईलाके  फ़तेह सिंह कॉलोनी ,भरारीवाल ,सतनाम नगर , आनंद विहार और वार्ड नो 71,के फतहापुर का दौरा किया और लोगो से  मिले। इस दौरान पार्षद सोनी ने कहा की आ रही लोक सभा चुनावो में कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी और केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी। पार्षद सोनी ने कहा की जुमलों वाली सरकार ने केवल देश में बेरोजगारी बढ़ाई है जिससे लाखो युवा बेरोजगार हो गए है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार आने पर गरीबी रेखा के निचे रहने वाले लोगो को 72 हज़ार रुपये सालाना दिए जायेंगे और नोटबंदी के दौरान जो युवा बेरोजगार हो गए थे उनके भी रोजगार का प्रबंध किया जाएगा। पार्षद सोनी ने कहा की अमृतसर के लोग सरदार औजला को भारी बहुमत से जीता कर संसद में भेजेंगे और बीजेपी द्वारा पैराशूट से उतारे गए उमीदवार को पैराशूट द्वारा ही वापिस भेंजेगे। इस अवसर पर रणजीत सिंह राणा ,प्रवेश गुलाटी ,रंजीत सिंह ,निर्मल सिंह ,परताप सिंह नम्बदार ,सुखालन सिंह फौजी ,रेशम सिंह ,अधि उनके साथ थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *