बी बी के डी ए वी काॅलेज के एन सी सी कैडेट्स ने सी-सर्टीफिकेट में हासिल किया-ए ग्रेड

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन अमृतसर में सत्र 2018-19 के एन सी सी कैडेट्स नन्दिनी, ईषा और अक्षिता ने आर्मी विंग के अंतर्गत सी-सर्टीफिकेट में ए ग्रेड प्राप्त किया। एन सी सी केयरटेकर डाॅ. अदिति जैन ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि काॅलेज का एन सी सी यूनिट वर्षोें से कैडेट्स को प्रषिक्षण दे रहा है। प्राचार्या डाॅ. पुष्पिन्दर वालिया ने ए ग्रेड प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि भविष्य में भी उपलब्धियाँ प्राप्त करते रहें, ऐसी हम कामना करते हैं। आपने एन सी सी यूनिट के अध्यापकों की भी सराहना की। इस अवसर पर डाॅ. नीनू के मल्होत्रा (वाइस प्रिंसिपल) एवं डाॅ. अदिति जैन ने भी कैडेट्स को शुभकामना दी।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …