Breaking News

प्रदेश भर में भाजपा के सदस्यता अभियान को मिल रहा है भारी जन-समर्थन : श्वेत मलिक

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर :  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में पूरे पंजाब भर में देशव्यापी चल रहे सदस्यता अभियान के तहत आम जनता में काफी उत्साह पाया जा रहा है। लोगों कतारों में खड़े होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। भाजपा के सभी जिले, मोर्चे, सैल के पदाधिकारी नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ कर पंजाब प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अमृतसर जिला के भाजयुमों अध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने स्कूलों-कॉलेजों के बाहर सदस्यता अभियान के शिविर लगाकर भारी संख्या में युवाओं को भाजपा की विचारधारा के साथ जोड़ा है और प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक को युवाओं की सदस्यता वाले फ़ार्म शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जमा करवाए।

प्रदेश अध्यक्ष मलिक ने कहाकि प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी की देश-हित में लिए गए फैसलों व जन-हितैषी नीतियों के चलते आज आम जनता भाजपा से जुड़ रही है। उन्होंने कहाकि जम्मू-कश्मीर पर मोदी व अमित शाह द्वारा लिए गए कड़े फैसले व धारा-370 व 35-A को तोड़े जाने से देश की आम जनता बहुत खुश है और उनके इस फैसले को सराह रही है। उन्होंने कहाकि पंजाब में अब तक करीब 4 लाख नए सदस्य बन चुके हैं और यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी है। 2022 के चुनावों में भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी और पंजाब की जनता उसे सत्ता भी हासिल करेगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा, जिला महामंत्री राम चावला, अनुज सिक्का, संजीव खोसला, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी हरविन्दर संधू, जनार्दन शर्मा, मनोहर सिंह, अंकुश मेहरा, रमन राठोर, हैपी, साहिल आदि उपस्थित थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …