जामा मस्जिद में ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : आज हाल बाजार स्तिथ जामा मस्जिद में  ईद उल ज़ुफा  का  त्योहार बड़ी श्रद्धा के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें हज़ारो मुस्लिम भाईचारे ने नमाज अदा कर ख़ुशी मनाई। इस समारोह की अध्यक्षता मस्जिद के मौलाना ने की। इस समारोह में विशेष तोर पर पहुँचने पर पूर्व जिला प्रधान जुगल किशोर शर्मा और पार्षद विकास सोनी का भव्य स्वागत किया गया। इस मोके पर शर्मा और पार्षद  सोनी ने  मुस्लिम भाईचारे के लोगो के साथ  गले मिलकर  ईद उल ज़ुफा की  बधाई दी और अपनी ख़ुशी जाहिर की। इस मोके पर मुस्लिम भाईचारे के जनसमूह को समबोधित करते हुए पार्षद सोनी ने कहा की ईद उल ज़ुफा  का  त्योहार आपसी भाईचारे और महोब्बत का प्रतीक है।  ईद का मतलब ही ख़ुशी है। इस दिन मुस्लिम भाईचारे के  लोग आपस में गले मिल अपनी ख़ुशी का इज़हार करते है। जुगल किशोर शर्मा ने बोलते हुए कहा की  हमे हर त्योहार आपस में मिल झूल कर मानाने चाहिए इससे आपसी प्यार और मेलजोल बढ़ता है।   इस अवसर पर अब्दुल नूर ,सुनील कुमार कोंटि ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,  अधि उनके साथ थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …