Breaking News

मोदी की जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर जनता ग्रहण कर रही है भाजपा की सदस्यता : श्वेत मलिक

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर :  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक द्वारा पंजाब के सभी जिलों में चलाये जा रहे ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान 2019 के तहत प्रदेश भाजपा को सबसे सुदृढ़ व सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बनाने के लक्ष्य को लेकर मलिक द्वारा लगातार प्रदेश में प्रवास कर भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठकें कर अभियान संबंधी समीक्षा व सदस्यता अभियान के प्रति उन्हें उत्साहित किया जा रहा है। मलिक ने कहाकि प्रदेश में कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा सदस्य्ता अभियान बहुत ही सफलतापूर्वक चल रहा है और आज तक 4 लाख 5 हजार सदस्य बनाये जा चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। मलिक ने कहाकि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 6 जुलाई से शुरू किये गए सदस्य्ता अभियान में पंजाब प्रदेश में 2 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जबकि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत यह संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो चुकी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 2022 तक भाजपा प्रदेश में सदस्य ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बन कर उभरेगी।

 भारतीय जनता पार्टी अमृतसर की संगठनात्मक बैठकें भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में पूरा दिन चलती रहीं, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष रूप से उपस्थित हुए I इस कड़ी में सबसे पहले अमृतसर जिला के कोर ग्रुप के पदाधिकारियों, दूसरी बैठक मंडल के पदाधिकारियों , तीसरी बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाती मोर्चा व् अल्पसंखयक मोर्चा के पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठके की। मलिक ने कहाकि कार्यकर्ता पूरे उत्साह से बूथ स्तर पर कैम्प लगा कर व घर-घर जाकर नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवा रहे हैं।

      श्वेत मलिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि आज भाजपा देश के पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर प्रदेश में अपना परचम लहरा चुकी है और देश में केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जन-हितैषी नीतियों का लाभ ले रही है।आज देश की जनता भाजपा से जुड़ कर देश को उन्नति की राह पर ले जाने व मोदी द्वारा भारत को विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के देखे गए सपने को पूरा करने के लिए मोदी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने के लिए तैयार हो कर भाजपा से जुड़ रही है।

       मलिक ने कहाकि आज भाजपा विश्व में सबसे ज्यादा 11 करोड़ सदस्यों वाला सबसे बड़ा राजनितिक दल है और आने वाले दिनों में भाजपा खुद का रिकॉर्ड तोड़ कर 20 करोड़ से अधिक सदस्यों वाला राजनितिक दल बनने जा रहा है I मलिक ने कहाकि आज प्रदेश में लोगों का कांग्रेस की कैप्टन सरकार से लोगों का मोह भांग हो चूका है और लोग कांग्रेस छोड़ कर भाजपा से जुड़ रहे हैं I मलिक ने कहाकि आज देश के लोग भाजपा की नीतियों व देश के प्रति सोच को समझ गए हैं और जनता भी भाजपा की सोच के साथ चलना चाहती है I मलिक ने कहाकि सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चल रही भाजपा की सरकार के रूप में पंजाब में भी भाजपा को देखना चाहते हैं ताकि देश के विकास के साथ पंजाब का भी विकास हो सके।

 इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेश महाजन, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, जिला महामंत्री राम चावला, अनुज सिक्का, प्रदेश मिडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, हरविंदर संधू, जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला, पप्पू महाजन, सरबजीत शंटी, बलदेव राज बग्गा, जरनैल सिंह ढोट, डॉ राकेश, ज्योति बाला, कुमार अमित, ओम प्रकाश अनार्य, मनोहर सिंह, मीनू सहगल, एकता वोहरा, अमरीश कपूरिया, डॉ. राजेश राम मूर्ति, सुधीर श्रीधर, अजय अरोड़ा, जोगिन्दर वाही, गौरव भंडारी, पवन खन्ना, सुभाष नरूला, गौतम अरोड़ा, तरुण जस्सी, अलका शर्मा, दविंदर पहलवान, संदीप बहल, इन्दरपाल आर्य, वरिंदर भट्टी, रमन शर्मा, विनोद बब्बल, बॉबी वेरका, राकेश महाजन, अतुल मेहरा, राम पाल मेहरा, चरणजीत सिंह, कपिल शर्मा, गुरदेव सिंह, कुलवंत सिंह, राकेश महाजन, अश्वनी बावा, सुभाष सूद, तरुण अरोड़ा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …