भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा ने फहराया तिरंगा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सारे देश की तरह भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भी जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा ने राष्ट्रिय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रिय गान गाकर  भारत की आन और शान राष्ट्रिय ध्वज को सलामी दी।इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, कौंसलर दविंदर पहलवान, सरबजीत सिंह शंटी, जरनैल सिंह ढोट, मनोहर सिंह, गौरव भंडारी, सपना भट्टी, विधु पुरी, तरुण अरोड़ा, नेहा अरोड़ा, चिंटू मेहरा, विपन तलवाड़, शाम सुन्दर शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …