Breaking News

बलराज सिंह काला को अमृतसर ज़िले के नारकोटिक सैल का वाईस प्रधान नियक्त किया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : आज पार्षद विकास सोनी और कांग्रेस नारकोटिक सैल माझा जोन के चेयरमैन हरजोत सिंह मक्कड़ द्वारा बलराज सिंह काला को अमृतसर ज़िले के नारकोटिक सैल  का वाईस प्रधान नियक्त किया। इस अवसर पर पार्षद सोनी ने कहा की कांग्रेस का नारकोटिक सैल नशे को ख़तम करने के लिए ढृढ़ संकल्प है और पंजाब सरकार  मिलकर नशे को खत्म क्र रहा है। पार्षद सोनी ने कहा की अमृतसर में नशा बेचने वालो को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस नारकोटिक सैल के कार्यकर्त्ता पूरी ईमानदारी और लगन से नशे को खत्म करने के प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा  पंजाब की जवानी  को नशा कोढ़ की तरह  खा रहा है और इसे तुरंत खत्म करना होगा। पार्षद सोनी ने नोजवानो से अपील की के वो नशा त्याग  कर देश के विकास में अपना योगदान दें। इस अवसर पर बोलते हुए मक्कड़ ने कहा की नशे को खत्म करना हमारी पहली प्रत्मिक्ता है और  कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ता पूरी ईमानदारी और लगन से नशे को जड़ से खत्म करने में लगगे हुए है। इस अवसर पर परमजीत सिंह चोपड़ा ,निर्मल सिंह निम्मा ,रोबिन समरा ,अमर ढिल्लों ,विकी धुन्ना ,जसविंदर सिंह अधि उनके साथ थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …