उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओ द्वारा गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों को जरूरत का समान किया गया वितरित

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर:  भाजपा राष्ट्रिय नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर मनाये जा रहे सेवा-सप्ताह के चलते उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जिला भाजपा महामंत्री अनुज सिक्का के नेतृत्व में श्री गुरु नानक देव अस्पताल के प्रसूति विभाग तथा इमरजेंसी विभाग में मरीजों को जरुरत व खाने-पीने का समान वितरित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा सेवा-सप्ताह संयोजक व जिला महामंत्री डॉ. राम चावला विशेष रूप से उपस्थित हुए।

      इस अवसर पर अनुज सिक्का ने कहाकि “नर सेवा ही नारायण सेवा” है। प्रधानमन्त्री मोदी भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि हमें अपने आस-पास रहने वाले कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान व सहायता के लिए आगे बढ़ कर काम करना चाहिए। उन्होंने कहाकि आज हमारी टीम द्वारा मिलकर श्री गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को जरुरत व खाने-पीने का समान वितरित किया गया है। इस अवसर पर डॉ. राम चावला ने आये हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया।   इस अवसर पर मंडल प्रधान चरणजीत सिंह, मनीष महाजन, मणिकरण ढाला, रवि महाजन, दीपक पदम्, रिंकू खन्ना, प्रदीप गब्बर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।  

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …