पहले नवरात्रे के उपलक्ष में हनुमान पूजन का आयोजन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर(हिमांशु) : नवरात्रों के उपलक्ष में आज पहले नवरात्रे पर अखाड़ा हनुमान मंदिर बजरंगी सेना हनुमान परिवार की ओर से हनुमान पूजन का आयोजन कटरा  दुलो   में प्रधान रिंकू की रहनुमाई में किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 70 के पार्षद विकास सोनी विशेष तौर पर वहां पहुंचे और हनुमान जी का पूजन किया पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा कि अमृतसर शहर के प्राचीन बड़ा हनुमान मंदिर में नवरात्रों में मेला लगता है।

पूरे भारत से लोग यहां अपनी मन्नतें मांगते हैं और मन्नतें पूरी होने पर लोग अपने लड़कों को लंगूर बनाकर यहां पूरे नवरात्रों में माथा टेकते है। पार्षद सोनी ने सभी शहरवासियों को नवरात्रों की बधाई दी। इस अवसर पर अखाड़े की ओर से पार्षद सोनी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर रमन बाबा ,रोबिन मेहरा ,सुनील कुमार ,मोंटू जेतली ,लव कुमार ,मुनीश कुमार , गौतम अरोड़ा,तनिश तालवाड , राहुल ,जट्टू प्रधान अधि उनके साथ थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …