Breaking News

मिशनदीप संस्था की छात्राओं ने बढ़ाई पाइटैक्स की शान

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : अभाव में रहकर जीवन यापन करने वाली छात्राओं को शिक्षा प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाने में जुटी अमृतसर की मिशनदीप एजुकेशन संस्था के बैनर तले आज यहां पहुंची करीब 40 छात्राओं ने पाइटैक्स मेले की शान बढ़ाई। यह छात्राएं मिशनदीप संस्था के सहयोग से संचालित मिशनदीप पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करके अपने जीवन के सपनों का साकार करने में जुटी हैं। सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने आज यहां इन छात्राओं को बुलाया। मिशन दीप पब्लिक स्कूल के प्रबंधक परमजीत कौर व अमृता कौर के नेतृत्व में यहां पहुंची उक्त छात्राओं ने मेले में लगे स्टालों में विशेष दिलचस्पी दिखाते हुए खरीददारी भी की। चैंबर की तरफ से यहां आने वाली इन छात्राओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। यहां पहुंचने पर पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के पंजाब चैप्टर के चेयरमैन करण गिल्होत्रा, चैंबर के उपदेशक आर.एस. सचदेवा व क्षेत्रीय निदेशक मधु पिल्ले ने जहां उक्त छात्राओं का स्वागत किया वहीं विभिन्न स्टालों पर कारोबारियों ने उन्हें उपहार भी दिए।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …