Breaking News

जिला प्रशासन द्वारा दूध, पनीर, दही, लस्सी, खीर और सब्जियों और फलों को घरों तक पहुँचा

जालंधर : जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान लोगों के घरों तक जरूरी समान उपलब्ध करवाने की कडी के तौर पर आज जिला प्रशासन की तरफ से 99461 लीटर दूध और 7076 क्विंटल फल और सब्जियां लोगों के घरों तक उपलब्ध करवाई गई। डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा की देख रेख में मिल्क फेड, मंडी बोर्ड और खुराक और सिविल सप्लाई विभाग की अलग अलग विभागों की टीमों ने शहर के हर क्षेत्रों में जरूरी समानों  की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है।

जनरल मैनेजर मिल्कफैड श्री रुपिन्दर सिंह सेखों के नेतृत्व में वेरका की टीमों द्वारा जिले के अधिक से अधिक घरों में दूध की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है। प्राप्त विवरनों के अनुसार वेरका अधिकारत डीलरों की तरफ से 99461 लीटर दूध, 822 किलो पनीर, 10352 किलो दही, 9360 लीटर लस्सी और 287 किलो खीर उपलब्ध करवाई गई। इस तरह जिला मंडी अधिकारी जालंधर दविन्दर सिंह के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 7076 क्विंटल फल और सब्जियां लोगों के घरों तक पहुँचाने को विश्वसनीय बनाईं गई जिससे लोगों को किसी तरह की कोई मुश्किल पेश ना आए।

 इसी तरह जिला खुराक और सप्लाई कंट्रोलर नरिन्दर सिंह ने भी अलग -अलग टीमों के द्वारा किराना और अन्य जरूरी सामान लोगों के घरों तक उपलब्ध करवाई गई। डिप्टी कमिश्नर श्री वरिंदर कुमार  शर्मा ने कहा कि लोगों को जरूरी सामान की प्राप्ति के लिए कोई मुश्किल पेश न आये इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है        

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …