Breaking News

सी.आर.पी.एफ.द्वारा पुलिस कर्मचारियों को धोने योग्य सूती मास्क उपलब्ध करवाए जायेंगे

कल्याण केसरी न्यूज़ जालन्धर : कोरोना वायरस महामारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा को विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) ने एक विशेष पहल कदमी करते हुए जिला जालंधर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आने वाले दिनों में धोने योग्य सूती मास्क उपलब्ध  करवाए जाएंगे। यह फैसला सी.आर.पी.एफ.कैंपस सराए खास में डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डिप्टी इंस्पै1टर जनरल सी.आर.पी.एफ.श्री हरजिन्दर सिंह की उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान लिया गया।

  मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सी.आर.पी.एफ. को बताया गया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान शहर में अमन कानून की स्थिति बनाये रखने के लिए 24*7 घंटे लगातार 1600 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। उन्होने कहा कि यह पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी बढिया ढंग से निभा सके इस लिए मास्क, सैनीटाईजर, साबुन और अन्य जरूरी सामानों को उपलब्ध  करवाई जा रही हैं। उन्होने कहा कि गर्मी के सीजन की शुरूआत होने के कारण पुलिस कर्मचारियों  को आ रही मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पुलिस कर्मीयों  तक पहुँचाने के लिए इनें चीजों में विस्तार किया गया है। इस अवसर पर  डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस सी.आर.पी.एफ. श्री हरजिन्दर सिंह की तरफ से कोरोना वायरस के कारण जिले में सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा  करते हुए कहा कि मानवता को इस महामारी से बचाने के लिए अर्ध सैनिक बल हमेशा ही जिला प्रशासन के साथ है।

उन्होने कहा कि सी.आर.पी.एफ. की तरफ से जल्द ही धोने योग्य सूती मास्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिससे पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी आसानी से निभा सकें। उन्होने कहा कि इन मास्कों से जहाँ पुलिस कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाया जा सकेगा वहीं इनकी साफ सफाई को भी विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।इस अवसर पर कमांडैंट सी.आर.पी.एफ. श्री वी.एस.जौन और सहायक कमांडैंट श्री कुलवंत सिंह भी उपस्थित थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …