Breaking News

जस्टिस मेहर चंद महाजन फौंडेशन ने बांटे डिजिटल प्रशंसा पत्र व सर्टिफिकेट

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : कोरोना महामारी के चलते जहां सोशल डिस्टेंस का दौर चल रहा है और जो सामाजिक धार्मिक  राजनैतिक प्रशासनिक  डॉक्टर पत्रकार मीडिया कर्मी दिन-रात कोरोना महामारी का मुकाबला अपने अपने तरीको से कर रहे हैं उनका मनोबल बढ़ाने और उनको देखकर आम लोगों को  प्रोत्साहित करने के लिए जस्टिस मेंहर चंद महाजन फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय सागर गुप्ता जी ने वक्त के अनुसार आधुनिक सोच व सेफ्टी रखते हुए सबको डिजिटल प्रशंसा पत्र व सर्टिफिकेट बांटे। उन्होंने सब सामाजिक राजनीतिक धार्मिक  संस्थाओं से अपील की जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर  देशवासियों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया हैं उनको प्रोत्साहित जरूरत किया जाए। ताकि किसी भी मुसीबत  की घड़ी में यह नागरिकों की सेवा कर सके।उनहोंने सांसद गुरजीत ओजला  विधायक  सुनील दत्ती जी  आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह जी  डॉक्टर दीपक कपिला  फोर्टिस डॉक्टर मनुप्रिया सियोल प्रिंसिपल संदीप सरीन  अरूण महाजन गुलशन महाजन संदीप महाजन हरदीप शेरगिल  पवन राणा  प्रमोद भाटिया टोनी प्रदान अनिल भट्टी पत्रकार मीडिया कर्मीयो पुलिस कर्मी नर्सिग सटाफ सफाई कर्मचारी ऑफिसर्स आदि को समाज के प्रति सरहनीय सेवाओ के लिए प्रंशसा पत्र व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …