Breaking News

मोदी के लद्दाख दौरे से चीन में मची खलबली – राकेश गिल ।

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर :प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिल ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेदर मोदी द्वारा चीन के साथ सीमा गतिरोध के बीच लद्धाख में नीमू फारवर्ड पोस्ट का दौरा कर अपने दृढ़-निश्चय का परिचय दिया है I युद्ध जैसे हालातों में अग्रिम चौकियों का दौरा प्रधानमंत्री मोदी जैसा शेरदिल इंसान ही कर सकता है I राकेश गिल ने कहाकि इस दौरे से जहाँ सेना का मनोबल बढ़ा है वहीँ प्रत्येक भारतवासी को भी विश्वास हो गया है कि अब देश सशक्त व सुरक्षित हाथों है I उन्होंने कहाकि आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने चीन की सीमा पर पहुँच कर दहाड़ना और अपनी सेना में विश्वास व उर्जा का संचार करना मोदी जैसा प्रधानमंत्री ही कर सकता है I मोदी के इस दौरे से जहाँ चीन में खलबली मची है वहीँ इससे पहले मोदी ने चीनी एप्स बंद करके आर्थिक रूप से चोट पहुंचाई है I उन्होंने कहाकि इससे यह बात स्पष्ट है कि अब चीन को सबक सिखाने के भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है I उन्होंने कहाकि मोदी के इस साहसिक कदम से सारे विश्व में भारत की छवि सुदृढ़ देश की बनी है I प्रधानमंत्री मोदी की शानदार निर्णयक्षमता व सजगता के चलते विश्व के अधिकतर देश भारत में पक्ष में खड़े हैं और हर सहायता के लिए तैयार हैं, जो कि शानदार कूटनीति प्रतीक है I

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …