Breaking News

राकेश गोयल द्वारा प्रदेश आई.टी. एंड सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक नियुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 24 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता व मलविंदर सिंह कंग के साथ विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश आई.टी. एंड सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक राकेश गोयल द्वारा प्रदेश सह-संयोजकों की सूची जारी की गई I

राकेश गोयल ने अमृतसर से अजय अरोड़ा, बठिंडा से अतुल गोयल, जालंधर से कुलवंत सिंह, लुधियना से तरुण जैन, मोहाली से विर्जेश मोदगिल व नंगल (रोपड़) से प्रतीक आहलुवालिया को सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया है I

     अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर राकेश गोयल व नव-नियुक्त सह-संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि आई.टी. टीम के पदाधिकारी प्रदेश में भाजपा की नीतियों के विस्तार तथा पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए बढ़-चढ़ कर कार्य करेंगे और पार्टी को नई बुलंदियों पर ले कर जायेंगे I

     राकेश गोयल ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता व निष्ठा को देख कर उन्हें प्रदेश की टीम में स्थान दिया गया है I उन्होंने कहाकि यह सभी पार्टी के प्रचार-प्रसार को और आगे बढ़ाते हुए भाजपा की नीतियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पहुँचाने में पूरी लग्न से कार्य करेंगे I

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …