Breaking News

लविंदर कुमार बंटी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व संजीव अटवाल मीडिया को-इंचार्ज नियुक्त I

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 25 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा व मलविंदर सिंह कंग तथा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी राजेश बाघा के साथ विचार-विमर्श करने के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अटवाल ने लविंदर कुमार बंटी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष व संजीव अटवाल मीडिया को-इंचार्ज नियुक्त किया गया है I अमृतसर कार्यलय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचने पर लविंदर बंटी तथा संजीव अटवाल का जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने सिरोपा देकर सम्मानित किया I

      राज कुमार अटवाल ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता व निष्ठा को देख कर उन्हें प्रदेश की टीम में स्थान दिया गया है I उन्होंने कहाकि लविंदर बंटी पार्टी के प्रचार-प्रसार को और आगे बढ़ाते हुए भाजपा की नीतियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पहुँचाने में पूरी लग्न से कार्य करेंगे I

       सुरेश महाजन ने लविंदर बंटी तथा संजीव अटवाल को प्रदेश इकाई में शामिल करने पर पंजाब नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहाकि उन्होंने अमृतसर से दो लोगों को अनुसूचित जाति मोर्चे में सदस्यता देकर अनुसूचित भाईचारे का मान बढ़ाया है I महाजन ने कहाकि इससे अमृतसर की आवाज प्रदेश में बुलंद करने में बहुत मदद मिलेगी I इस अवसर पर जनार्दन शर्मा, राजेश कंधारी, डॉ. राकेश शर्मा, सरबजीत सिंह शन्टी, सतपाल डोगरा, तरुण अरोड़ा, विक्रम, इन्द्रजीत हैप्पी, रमण राठौर, हरीश कुमार आदि उपस्थित थे I

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …