पंजाब में ड्रेनों की साफ-सफाई का कार्य 88 फीसदी पूरा: सरकारिया

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 जुलाई: पंजाब जल संसाधन विभाग ने प्रदेश में बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कुशल बनाने के लिए ड्रेनों की साफ-सफाई का 88 फीसदी काम पूरा कर लिया है। अब तक 1780.49 किमी ड्रेनों की सफाई की जा चुकी है और बाढ़ सुरक्षा के लिए 48 अन्य प्रोजैक्ट प्रगति अधीन हैं और इस महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। मानसून दौरान किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए दरियाओं के साथ लगते नाजुक स्थानों पर ई.सी. बैग भी भर कर रखे गए हैं। उक्त जानकारी पंजाब के जल संसाधन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने ड्रेनों की सफाई और बाढ़ रोकू कार्यों का जायजा लेने के पश्चात दी।
सुखबिन्दर सरकारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मानसून सीजन दौरान बाढ़ से बचाव के लिए प्रभावशाली बाढ़ रोकू प्रणाली लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। प्रदेश सरकार ने बाढ़ से बचाव संबंधी व्यापक प्रबंधों पर तकरीबन 50 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और मानसून दौरान बचाव, राहत और पुर्नवास के कार्यों के लिए डिप्टी कमिश्नरों को 5 करोड़ रुपए और मुख्य इंजीनियर / ड्रेनेज को 5 करोड़ रुपए की राशि देने को मंजूरी दी हुई है।उन्होने बताया कि अब तक कुल प्रस्तावित 2018.79 किलोमीटर में से 1780.49 किलोमीटर ड्रेनों की सफाई मुकम्मल हो चुकी है। उन्होने आगे बताया कि जल स्रोत विभाग द्वारा बाढ़ से बचाव सबंधी 48 प्रोजैक्ट चलाए जा रहे हैं। यह सभी प्रोजेक्टों के जुलाई, 2020 के अंत तक मुकम्मल होने की संभावना है।
बाढ़ से बचाव संबंधी तैयारियाँ और रिस्पांस प्रणाली की समीक्षा करते जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ कंट्रोल रूम को ओर मजबूत करने और इसको जरुरी साधनों के साथ पूरी तरह लैस करने के लिए कहा जिससे किसी भी असुखद स्थिति के साथ तुरंत पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को ड्रेनों की सफाई और बाढ़ से बचाव संबंधी चल रहे कार्यों को समय पर सफल करने के लिए आदेश भी दिए।

Check Also

श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (बोर्ड) के आगामी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए 21 सितंबर और 22 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे – उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर 2024–श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव हेतु अधिक …