Breaking News

सुरेश महाजन ने संजीव अटवाल व अजय अरोड़ा को किया सम्मानित I

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 29 जुलाई:जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने अपनी टीम के साथ प्रदेश आई.टी. एंड सोशल मीडिया विभाग में नव-नियुक्त सह-संयोजक अजय अरोड़ा तथा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा में नव-नियुक्त सह-मीडिया संयोजक संजीव अटवाल को अमृतसर भाजपा कार्यलय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचने पर सिरोपा देकर सम्मानित किया Iसुरेश महाजन ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहाकि नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए बड़-चढ़ कर कार्य करेंगे और पार्टी की राष्ट्रहित की नीतियों व विचारधारा को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जोड़ कर पार्टी को नई ऊँचाइयों तक लेकर जायेंगे I इस अवसर पर जनार्दन शर्मा, राजेश कंधारी, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, बलदेव धवन, लव बिभोरिया, मन्नू ग्रोवर आदि उपस्थित थे |

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …