अमृतसर में आज 108 लोग करोना बीमारी से ठीक हो कर अपने घरों को लोटे:सिविल सर्जन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,2 सितम्बर : अमृतसर जिले में आज 93 लोगों कोरोना पॉजिटिव हुए और 108 लोग सेहतयाब ओह कर अपने घरों को लोटे । अब तक कुल 3289 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। आज यहां खुलासा करते हुए सिविल सर्जन डॉ नवदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिले में 776 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने लोगों को अवगत कराया कि मिशन फतेह के तहत पंजाब सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

ताकि सक्रिय मामलों का ग्राफ कम हो सके। “हमें सावधान रहना होगा ताकि हम कोरोना वायरस को हरा सकें और जीत सकें,” उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव के कारण अब तक 177 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण आज 5 लोगों की मौत हो गई है
इनमें प्रेशोतम लाल उम्र 67 वर्ष, छेहरटा निवासी स्वारो, 60 वर्ष, करमपुरा निवासी अमरजीत कौर 80 वर्ष, प्रताप एवेन्यू निवासी 65 वर्षीय, प्रीतपाल सिंह, चिल मंडी निवासी और मोहम्मद इकबाल, 40वर्ष , राया निवासी हैं।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …