मुठ्ठी भर बादाम के साथ अपनाइए सेहतमंद जीवनशैली-सोहा

कल्याण केसरी न्यूज़ लुधियाना- 27 नवंबर (अजय पाहवा) कोविड महामारी के बीच भ्रारत समेत पूरी दुनिया में लोग अपने आप को नए माहौल में ढालने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे समय में ऑल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया ने आज महामारी के दौरान परिवार का स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने का महत्वष् विषय पर चर्चा के लिए एक वेबिनार आयोजित किया। इसमें सतर्कता के उन उपायों पर भी चर्चा की गई जिन्हें दैनिक आहार और रोजमर्रे की जिंदगी में अपनाकर लोगखुद को सुरक्षित रख सकते हैं। वेबिनार में आरजे मेहा ने मशहूर बॉलीवूड अभिनेत्री और लेखिका सोहा अली खान और इनके साथ ही रितिका समाद्दार ने हिस्सा लिया। सोहा अली खान ने कहा कि मुझे लगता है यह मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं ऐसे पर्याप्त रोकथाम के उपाय करुँ जो मेरे परिवार की सुरक्षा और अच्छी सेहत को बनाए रख़ने में मदद कर सकते हैं। जिनमें बादाम काफी अहम भूमिका निभाते है। रोजाना एख मुठ्ठी बादाम से ही अच्छी सेहत पाई जा सकती है और कोविड से बचा जा सकता है।  यही कारण है कि मैं घर पर हमेशा बादाम रखती हूँ और सुनिश्चित करती हूँ कि परिवार का हर सदस्य हर दिन मुठ्ठीभर बादाम खाए। मैं कई सालों से इस तरीके का पालन कर रही हूँ और अन्य परिवारों से भी ऐसा करने का आग्रह करती हूं।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …