पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नंबर 68 में कांग्रेसी वर्करों के साथ विशेष मीटिंग की

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,23 जनवरी : आज पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नंबर 68 में कांग्रेसी वर्करों के साथ विशेष मीटिंग की। विकास सोनी ने वर्करों को कहा के सभी वार्डो में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि सभी वार्डो के पार्षदों द्वारा विकास कार्यों का खुद निरक्षण किया जा रहा है। और सभी को मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा खास हिदायत दी गई है कि सभी विकास कार्य अपनी निगरानी में करवाए जाएं।

पार्षद विकास सोनी ने कहा कि आने वाले दो महीनों में केंद्रीय हलके के लगभग सभी विकास कार्य मुकमल करवा दिए जाएंगे। इस मौके पर पार्षद ताहिर शाह,युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा,रवि कांत, राम पाल, भोला प्रदान,बिला पहलवान,जतिन गुलाटी सहित इलाका निवासी मौजूद रहे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …