गणतंत्र दिवस के मौके पर एडवोकेट गौरव अरोड़ा का अवार्ड से सम्मान


कल्याण केसरी न्यूज़ लुधियाना,27 जनवरी : (अजय पाहवा ) लुधियाना में मनाए गए गणतंत्र दिवस के मौके पर यहाँ देश के तिरंगे झंडे को सलामी दी वही अलग अलग दिशा में अपना लोहा मनवा चुके लोगो को सम्मानित किया गया। चुने हुए प्रतिभागियों को पंजाब सरकार के मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने अवार्ड से सम्मानित किया।  समाज के प्रति अपनी सेवाओं एवं अलग अलग दिशा में गोल्ड मैडल हासिल करने एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल में देश का नाम रोशन करने पर एडवोकेट गौरव अरोड़ा को अवार्ड से सम्मानित किया गया।  इस मोके पर पत्रकारों से बातचीत करते गौरव अरोड़ा ने कहा की सरकार की तरफ से यह सम्मान दिया गया है उसके लिए उनकी तरफ से सरकार का आभार प्रकट करते है उन्होंने कहा की उनकी तरफ से हमेशा कोशिश की जाएगी की देश का नाम ऊंचा कर सके।  इस मोके पर कुलवंत सिंह ,गोपाल शर्मा, रजनेश शर्मा , अशोक मल्होत्रा , एवं साहसी पुलिस कर्मियों को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Check Also

स्कूल ऑफ एमिनेंस में स्वीप गतिविधियों के तहत चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 23 अप्रैल 2024– डिप्टी कमिश्नर अमृतसर घनशाम थोरी और अतिरिक्त कमिश्नर …