प्रसिद्ध एडवोकेट विजयंत खन्ना ने भाजपा के माध्यम से जनता की सेवा करने का बनाया मन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 नवंबर 2024: भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष तथा पठानकोट युवा मोर्चा के प्रभारी गौतम अरोड़ा ने कहा कि गुरुनगरी अमृतसर के प्रसिद्ध एडवोकेट विजयंत खन्ना ने भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से गुरुनगरी की जनता की सेवा करने का निश्चय किया है। गौतम अरोड़ा ने इन शब्दों का प्रगटावा एडवोकेट विजयंत खन्ना ने एडवोकेट विजयंत खन्ना द्वारा पूर्व सांसद तथा भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की उपस्थिति में शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कहते हुए भाजपा में शामिल हुए।

गौतम अरोड़ा ने कहा कि एडवोकेट विजयंत खन्ना का परिवार भाजपा की विचारधारा से जुड़ा हुआ परिवार है और एडवोकेट विजयंत खन्ना भाजपा जिला टीम के जिला लीगल सैल में बतौर कन्वीनर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लेकिन पूर्व मंत्री अनिल जोशी के साथ निजी नजदीकियों के चलते शिरोमणि अकाली दल में चले गए थे। लेकिन अकाली दल की विचारधारा उन्हें सही नहीं लगी, जिसके चलते एडवोकेट विजयंत खन्ना ने अब फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेताओं ने विजयंत खन्ना का स्वागत करते हुए कहा कि एडवोकेट विजयंत खन्ना के भाजपा में शामिल होने पर शहर में भाजपा परिवार को बहुत बल मिलेगा। गौतम अरोड़ा ने कहा कि एडवोकेट विजयंत खन्ना के भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर फिर से भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को एडवोकेट विजयंत खन्ना के एक्सपीरिएंस का बहुत फायदा मिलेगा। गौतम अरोड़ा ने बताया कि विजयंत खन्ना आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे।

Check Also

विधायक अजय गुप्ता ने स्कूलों को अपग्रेड करने का किया उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 8 अप्रैल 2025:पंजाब शिक्षा क्रांति के साथ बदल रहा है। पंजाब में …