लड़कियों के सेल्फ हेल्प ग्रुपों की पायलट प्रोजेक्टर के रुप में शुरु हुई ट्रेनिंग

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 29 नवम्बर 2024: जिला प्रशासन ने फूलों की खेती के संबंध में लड़कियों के सेल्फ हेल्प गुर्पों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने विशेष प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण शुरू किया है। यह प्रशिक्षण आज जिला प्रशासन परिसर में बागवानी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त उद्यम के रूप में शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की लड़कियों ने भाग लिया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर मैडम साक्षी साहनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लड़कियों को हुनरमंद बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लड़कियां भी फूलों की खेती का प्रशिक्षण लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं और कुशल की श्रेणी में आने से उनकी आय में और वृद्धि होगी। डीसी ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जिला प्रशासन इन लड़कियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेगा। डीसी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से स्वयं सहायता समूह अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे और अपने स्तर पर फूलों की खेती कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।

Check Also

विधायक अजय गुप्ता ने स्कूलों को अपग्रेड करने का किया उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 8 अप्रैल 2025:पंजाब शिक्षा क्रांति के साथ बदल रहा है। पंजाब में …