Breaking News

सर्व धर्म शोकसभा सम्मेलन के तहत कांग्रेस नेताओं ने दी डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 2 जनवरी 2025:  जिला कांग्रेस की ओर से आज देश के पहले सिख प्रधानंत्री स्वर्गीय डा.मनमोहन सिंह को समर्पित सर्व धर्म शोकसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी सीनियर नेताओं और पार्षदों ने हिस्सा लिया और स्वर्गीय डा.मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस  के देहाती दफ्तर में आयोजित समारोह में चारों धर्मों के पहुंचे आगुओं ने डा.मनमोहन सिंह के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर इस्लाम भाईचारे की ओर से अब्दुल नूर, प्रधान मजलस एहराक इस्लाम, क्रिश्चन भाईचारे की ओर से रेंट फादर सतपाल जी, हिंदू धर्म से पडिंत जतिंदर स्वामी जी, और सिख धर्म से भाई रणदीप सिंह जी ने अरदास की।

स्टेज संभालने की जिम्मेदारी मजीठा के हल्का इंचार्ज भगवंत पाल सिंह सच्चर ने निभाई। वहीं जिला कांग्रेस ने जहां मिलकर डा.मनमोहन सिंह को याद किया वहीं नम आंखों से उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। इस मौके पर पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता ओम प्रकाश सोनी, सुखविंदर सिंह सुखसरकारिया, सुनील दत्ती, जुगल किशोर शर्मा, अश्वनी पप्पू, दिनेश बस्सी, डा.राजकुमार वेरका, सुनील दत्ती, राजकंवल प्रित पाल सिहं लक्की, विकास सोनी, तरसेम सिंह डीसी, गुरमीत सिंह भीलोवाल, नवदीप सिंह मजीठा, नवतेजपाल सिंह सहित सभी पार्षद मौजूद थे। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने निजि कारणों से बाहर होते हुए भी वहीं रहकर डा.मनमोहन सिंह के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि डा.मनमोहन सिंह शिक्षा के प्रकाश स्तंभ थे। उनके जीवन के बारे में अपने बच्चों को बताना चाहिए ताकि उन्हें यह समझ आ सके कि शिक्षा का महत्व इंसान को कई गुणा उंचा बना सकता है। उन्होंने कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं कि डा.मनमोहन सिंह जैसा बनने के लिए अपने बच्चों को प्रेरित करें और उन्हें उनके जीवन के बारे में बताएं ताकि उनके मन में प्रेरणा जागे और वह जान  पाए कि दस साल तक देश को विकास की डगर पर तेजी से ले जाने वाले प्रधानमंत्री कितने सशक्त और काबिल थे। वहीं कांग्रेस के देहाती प्रधान हरप्रताप सिंह अजनाला जी भी निजि कारणों से बाहर थे तो उन्होंने भी डा.मनमोहन सिंह के लिए शोक संदेश भेजा। 

Check Also

पांचवां चंडीगढ़ म्यूज़िक एंड फिल्म फेस्टिवल हुआ संपन्न सिनेमा से जुड़ी प्रतिभाओं का रहा शानदार उत्सव

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 29 अप्रैल 2025:पांचवां चंडीगढ़ म्यूज़िक एंड फिल्म फेस्टिवल विभिन्न फिल्म स्क्रीनिंग, संवाद …