ग्रुप केंद्र जालंधर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया, विभिन्न खेल मुकाबलों के इलावा साइकिल रैली निकाली


कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 31 अगस्त 2025: हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उप महानिरीक्षक राकेश राव के नेतृत्व में जालंधर ग्रुप सेंटर में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
इस दौरान ग्रुप केंद्र सी.आर.पी.एफ. जालंधर में मौजूद सभी अधिकारियों और जवानों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए शारीरिक तौर पर फिट, मानसिक तौर से मजबूत और भावनात्मक तौर से संतुलित रहने की शपथ ली।
इस अवसर पर ग्रुप सेंटर में रस्साकशी, बच्चों की दौड़, वाद-विवाद, वॉलीबॉल मैच सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिटनेस पर भाषण दिया गया।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …