कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 18 सितंबर 2025: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुँचे। यहाँ उन्होंने नवनियुक्त इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएँ दीं और उनके भविष्य के कार्यों के लिए सफलता की कामना की।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि “इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर शहर के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि रमनीक सिंह रंधावा अपने समर्पित प्रयासों से विकास कार्यों को और अधिक गति देंगे।”
चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा ने कहा कि “यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं जालंधर शहर की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा और सभी विकास कार्यों को पारदर्शी व तेज़ी से पूरा करूँगा।”
इस अवसर पर आत्म प्रकाश सिंह बब्बलू भी उपस्थित रहे।
Check Also
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की भलाई संबंधी योजनाओं और उपायों की समीक्षा की
सफाई कर्मियों की ‘नमस्ते’ पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
