पंजाब के राज्यपाल गुरुद्वारा दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी बुलंदपुरी साहिब में हुए नतमस्तक

कल्याण केसरी न्यूज़, महितपुर (जालंधर), 9 दिसंबर 2025: पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने आध्यात्मिकता के केंद्र गुरुद्वारा दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, बुलंदपुरी साहिब में नतमस्तक हुए और दुनिया के सबसे ऊंचे निशान साहिब के दर्शन किए।
दौरे के दौरान राज्यपाल को बाबा बलदेव सिंह जी, स्टेट इंफॉर्मेशन कमिश्नर पंजाब हरप्रीत संधू और प्रसिद्ध आर्किटेक्ट राजोध सिंह द्वारा की जा रही विभिन्न पहलकदमियों तथा आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। यह आध्यात्मिक मिशन वर्ष 2021 में श्री गुरु नानक देव जी की एकता, शांति और मानवता से प्रेम करने की शिक्षाओं का प्रचार करने के लिए गोबिंद सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शुरू किया गया था, जो मानवता की भलाई के लिए विश्व स्तर पर सेवा निभा रहा है।
इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी के विश्वव्यापी भाईचारे और दया के संदेश के प्रचार के लिए बाबा बलदेव सिंह जी द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों की भरपूर सराहना की। इस मौके पर उनके साथ गवर्नर के प्रिन्सिपल सचिव प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

Check Also

मोहाली की सरकारी संस्था में पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट कर पंजाब ने रचा इतिहास

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 9 दिसंबर 2025: तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र …