विधायक छीना ने हलके में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया ज़ोर

कल्याण केसरी न्यूज़, लुधियाना, 24 दिसंबर 2025: विधानसभा क्षेत्र लुधियाना दक्षिणी से विधायक रजिंदरपाल कौर छीना ने आगामी नए वर्ष और लोहड़ी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने नशे पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ज़ोर दिया। इस अवसर पर ए.सी.पी इंडस्ट्रियल एरिया-ए, ए.सी.पी इंडस्ट्रियल एरिया-बी, सभी एस.एच.ओ. तथा चौकी इंचार्ज भी उपस्थित थे।
विधायक छीना ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाज़ारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त और सीसीटीवी निगरानी प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज विरोधी तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोग अपने पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहारों को शांति और धूमधाम से मना सकें।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …