अमृतसर वेस्ट विधायक ऑफिस में श्रद्धा से मनाई गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती

गुरु रविदास जी ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने और समानता का संदेश देने में समर्पित किया: विधायक जसबीर संधू

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 1 फरवरी 2026: अमृतसर हल्का वेस्ट ऑफिस में गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती बड़ी श्रद्धा से विधायक डॉक्टर जसबीर सिंह संधू की ओर से मनाई गयी। गुरु रविदास जी के सुंदर स्वरूप पर फूलों से श्रृंगार किया गया और श्रद्धा के साथ नाम जपते हुए माथा टेका। इस मौके विधायक संधू की ओर से पहुंचे वेस्ट साथियों में लड्डू प्रसाद भी बाटा गया। इस मौके विधायक डॉक्टर जसबीर सिंह संधू ने कहा कि आज पूरी दुनिया मे गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा से मनाई जा रही और जगह-जगह पर लंगर लगाए है व सोभा यात्रा निकाली जा रही है। विधायक संधू ने कहा कि 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि गुरु रविदास जी ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने और समानता का संदेश देने में समर्पित कर दिया। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और मानते थे कि ईश्वर द्वारा बनाए गए सभी लोग, चाहे अमीर हों या गरीब, समान हैं। उनोने कहा कि इस दिन संत रविदास के अनुयायी उनकी कही बातों को याद करते हैं। संत रविदास ने अपने जीवन में अनेक दोहों की रचना की। ये दोहे हमारे जीवन को भी नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए हमेशा हमें उनके दोहे पढ़ने चाहिए और सेंध लेनी चाहिए।संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह बेदी, पार्षद विजय भगत, पार्षद अमरजीत गुमटाला, दिलबाग सिंह वडाली, पंकज शर्मा, सुरजीत सिंह खालसा, बलविंदर सिंह गोरा, दविंदर सिंह, सुरजीत सिंह मल्ही, अजय कुमार, पी ए माधव शर्मा आदि उपस्थित थे ।

Check Also

श्री गुरु रविदास जी महाराज ने भक्ति भाव के साथ समाज में समानता लाने का संदेश दिया: विधायक राजिंदरपाल कौर छीना

कल्याण केसरी न्यूज़, लुधियाना, 1 फरवरी 2026: विधानसभा क्षेत्र लुधियाना दक्षिण से विधायक राजिंदर पाल …