युद्ध नशे के विरुद्ध जालंधर प्रीमियर लीग तहत क्रिकेट मैचों के हुए सेमी फाइनल मुकाबले

स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लंबा पिंड पहुंचे फाइनल में

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 2 फरवरी 2026: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहलकदमी तहत नौजवानों को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से वासल एजुकेशन द्वारा करवाई जा रही जलंधर प्रीमियर लीग तहत क्रिकेट मैचों के सेमी फाइनल मुकाबले करवाए गए।
स्थानीय सी.टी. शाहपुर कैंपस में हुए इन मुकाबलों में स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड ने पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को सुपर ओवर में तीन रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लंबा पिंड ने कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लंबा पिंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की टीम निर्धारित ओवरों में 127 रन ही बना सकी।
फाइनल मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लंबा पिंड और स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड आमने-सामने होंगे।
इस मौके हरप्रीत सिंह वाइस चांसलर सी.टी. यूनिवर्सिटी, आदित मित्तल, डा. सुरजीत लाल सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, सत्तपाल स्पोर्ट्स अफसर सी.टी. ग्रुप, विकास चड्ढा कोच, रवि चौरसिया अंपायर और सुनील कुमार भी मौजूद थे।
ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार की हिदायतों पर नौजवानों को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवन शैली की ओर उत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में यह नई पहल की गई है, जिसे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Check Also

लग रहा है बड़े भाई भगवंत मान को छोड़ छोटे भाई नायब सैनी जी के संरक्षण में ही अब बचेगी जान- गुरमीत बबलू

पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल, मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी को गैंगस्टर के नाम से जान …