
कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 2 फरवरी 2026: विश्व भर में फैले 28 मिलियन से अधिक सिख समुदाय में से हर वर्ष 100 प्रबुद्ध, प्रभावशाली और प्रेरणादायी सिख व्यक्तित्वों का चयन किया जाता है। इसी क्रम में द सिख ग्रुप द्वारा ‘द सिख 100’ की 14वीं वार्षिक सूची शुक्रवार, 2 फरवरी 2025 को दोपहर 2:00 बजे आधिकारिक रूप से जारी की गई।
इस अवसर पर रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष मनविंदर सिंह रनौटा ने द सिख ग्रुप के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. नवदीप सिंह बंसल को विश्व स्तर पर सिख समुदाय को सम्मान और पहचान दिलाने के उनके सतत प्रयासों के लिए सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।
सूची के विमोचन के अवसर पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया, जिसमें वर्ष 2025 की सूची में शामिल कई प्रमुख सिख हस्तियाँ उपस्थित रहीं। औपचारिक रूप से सूची का अनावरण डॉ. नवदीप सिंह बंसल की उपस्थिति में किया गया।
गौरतलब है कि वर्ष 2012 में प्रारंभ की गई ‘द सिख 100’ एक प्रतिष्ठित वार्षिक पहल है, जिसमें राजनीति, व्यापार, सार्वजनिक सेवा, शिक्षा, मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 सिख व्यक्तित्वों को शामिल किया जाता है।
इस वर्ष की सूची में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज़, हरदीप सिंह पुरी सहित अनेक विशिष्ट नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम के उपरांत पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट www.thesikh100.com पर लाइव कर दी गई है, जिसे अब विश्व भर में देखा जा सकता है।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र