टस्काना कैफे एंड रेस्टोबार द्वारा भव्य ग्रीट एंड मीट का आयोजन, विधायक कुंवर की मौजूदगी में यादगार बना कायर्क्रम

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 फरवरी 2026: वल्ला बाईपास, निकट नैक्सा सर्विसेज स्थित प्रसिद्ध टस्काना कैफे एंड रेस्टोबार में एक भव्य ग्रीट एंड मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित अतिथियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। टस्काना कैफे एंड रेस्टोबार को सुंदर एवं आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस खुशनुमा माहौल में विभिन्न तरह के लजीज पकवान की खुश्बू हरेक को लुभा रही थी। मेहमानों ने इस दौरान पकवान का जहां लुत्फ उठाया वहीं आयोजन और टस्काना की भरपूर सराहना की।
टस्काना कैफे एंड रेस्टोबार के मालिक सुखराज सिंह ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समागम में बतौर मुख्य मेहमान विधायक डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने सुखराज सिंह की पहल और उनके ब्रांड की तारीफ की और उसकी तरक्की तथा उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरण हितैषी आयोजनों को दूसरों को भी करना चाहिए।
सुखराज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों एवं आयोजकों ने भाग लेकर हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में आगोश होल्डिंग हैंड्स के विशेष प्रतिभा वाले बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। टसकाना की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। उनका कहना है कि उनका ब्रांड सिर्फ बिजनेस से संबंधित नहीं है बल्कि हम इसको सामाजिक सरोकार, पर्यावरण तथा अन्य मानवीय जीवन मूल्यों को लेकर भी चलते हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन चर्चा वाइब्स के सहयोग से किया गया, जिसकी संस्थापक स्वीटी खन्ना एवं सह-संस्थापक बिनवंत खुराना रहे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक जुड़ाव, सकारात्मक संवाद एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

Check Also

शिक्षा क्रांति के तहत बढ़िया सरकारी स्कूल होने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी: विधायक डॉ अजय गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 फरवरी 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता …