कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 19 फरवरी 2026: जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा वोटर सर्विस पोर्टल पर नया मॉड्यूल “बुक ए कॉल विद बीएलओ” शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से आम नागरिक मतदाता सूची से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से प्राप्त कर सकते हैं। जब कोई नागरिक वोटर सर्विस पोर्टल पर “बुक ए कॉल विद बीएलओ” विकल्प के जरिए कॉल बुक करेगा, तो बीएलओ और आवेदक दोनों को एक टेक्स्ट मैसेज प्राप्त होगा। इसके बाद बीएलओ आवेदक को फोन कर उसकी समस्याओं का समाधान करेगा।
इसके उपरांत बीएलओ ऐप के कॉल रिक्वेस्ट विकल्प में जाकर “कॉन्टैक्टेड” बटन पर क्लिक करके स्टेटस अपडेट करेगा। यदि आवेदक ने कॉल रिसीव नहीं की, तो बीएलओ “अनअवेलेबल” बटन पर क्लिक करेगा। बीएलओ द्वारा प्रतिक्रिया दर्ज करने के बाद ईसीआई नेट पर रिपोर्ट अपडेट हो जाएगी तथा संबंधित आवेदक को भी एक संदेश भेज दिया जाएगा।
उन्होंने जिला निवासियों से अपील की कि वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए इस नए मॉड्यूल का अधिक से अधिक उपयोग करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करने की भी अपील की, ताकि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों और गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर प्राप्त होती रहे।
Check Also
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की भलाई संबंधी योजनाओं और उपायों की समीक्षा की
सफाई कर्मियों की ‘नमस्ते’ पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
