जरूरतमंद परिवारों के लिए ‘मेरी रसोई योजना’ शुरू करना पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: सोनिया मान

पंजाब में 40 लाख परिवारों को मुफ्त भोजन किट (राशन किट) वितरित की जाएंगी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 27 फरवरी 2026: नशा मुक्ति मोर्चा की माजहा ज़ोन इंचार्ज मैडम सोनिया मान ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘मेरी रसोई योजना’ शुरू करने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार बड़े स्तर पर भोजन और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल की गई है और यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होगी।
उन्होंने बताया कि यह योजना अप्रैल महीने से शुरू होगी और हर तीन महीने में 40 लाख परिवारों को मुफ्त भोजन किट (राशन किट) वितरित की जाएंगी।
गांव खियाला में हल्का राजासांसी के ब्लॉक चोगावां की 25 पंचायतों के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर विशेष बैठक करते हुए मैडम सोनिया मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है और अब राज्य तथा खासकर हल्का राजासांसी के गांव विकास के मामले में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि हल्का राजासांसी के गांवों में मान सरकार द्वारा सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।
इस मौके पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने गांवों के निवासियों को पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित और सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य कवर मिलेगा। इस कार्ड के माध्यम से सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ नामी निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करवाया जा सकेगा।
इस अवसर पर सदस्य जिला परिषद रेशम सिंह वड़ैच, सरपंच निशान सिंह कोटला डूम, ब्लॉक समिति सदस्य सरताज सिंह खियाला, दलजीत सिंह बलग्गण सिद्धू, ब्लॉक प्रधान दिलबाग सिंह कोहाली, महंत मनजीत रामतीर्थ, कंवल चोगावां, गुरजंट सिंह मौड़े, राजबीर सिंह, सुखदीप सिंह, मंगा जौहल, गुरबाज सिंह आदि उपस्थित थे।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …